हर हाथ को मिलेगा काम, हर कार्यकर्ता को सम्मान: अशोक चौरसिया

वाराणसी, 14 सितम्बर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के काशी क्षेत्र अध्यक्ष डॉ. अशोक चौरसिया ने कहा कि संगठन की ताकत उसके समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं में निहित है तथा पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी क्षमता और योग्यता के अनुरूप जिम्मेदारी एवं सम्मान दिया जाएगा।

भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया में रविवार को विभाग एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में श्री चौरसिया ने संगठन की आगामी कार्ययोजना और विभागों एवं प्रकोष्ठों की सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए आपसी समन्वय, निरंतर संवाद और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना होगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘संगठन पहले’ की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता विभाग एवं प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. उत्तम ओझा ने की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की प्रतिभा और क्षमता का उपयोग संगठन को मजबूत बनाने में किया जाएगा तथा नए कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां देकर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

क्षेत्र उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता नवरतन राठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को उनकी क्षमता और रुचि के अनुरूप जिम्मेदारी मिलने से संगठन और अधिक मजबूत होगा। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और बेहतर समन्वय पर विचार-विमर्श किया गया।

 

Next Post

गणेश स्थापना में धर्म के साथ पर्यावरण और न्याय का संदेश

Mon Sep 14 , 2026
इंदौर: आज गणेश जी की स्थापना घर-घर में हो रही है. धार्मिक आस्था से लेकर व्यापार, शिक्षा, समाज, न्याय और पर्यावरण तक गणेश जी का स्वरूप अपने भीतर व्यापक संदेश समेटे हुए है. धर्म में हर शुभ कार्य का श्रीगणेश गणेश जी के स्मरण से होता है, वहीं व्यापारी उन्हें […]

You May Like