जम्मू कश्मीर में क्रिस गेल की हुई बेइज्जती

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में इंडियन हेवन प्रीमियर लीग के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ। आयोजक बिना बताए फरार हो गए और होटल का बिल न चुकाने के कारण 32 इंटरनेशनल खिलाड़ी वहीं फंस गए।

श्रीनगर में क्रिकेट के नाम पर एक बड़ी अजीब घटना सामने आई है। यहां चल रही इंडियन हेवन प्रीमियर लीग (IHPL) में हिस्सा लेने पहुंचे क्रिस गेल, शाकिब अल हसन, तिसारा परेरा जैसे 32 से अधिक पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ियों के साथ बड़ा धोखा हुआ। टूर्नामेंट की शुरुआत तो भव्य तरीके से हुई, लेकिन अचानक सब कुछ बदल गया जब आयोजक होटल से रफूचक्कर हो गए और खिलाड़ियों को वहीं फंसा छोड़ दिया।

होटल में फंसे खिलाड़ी-आयोजक हुए लापता

टूर्नामेंट की शुरुआत 25 अक्टूबर को हुई थी और इसमें अंतरराष्ट्रीय व घरेलू स्तर के लगभग 70 खिलाड़ी शामिल थे। लेकिन 2 नवंबर को खबर आई कि आयोजक बिना किसी को कुछ बताए होटल छोड़कर गायब हो गए। होटल और अन्य सेवाओं की कोई पेमेंट नहीं की गई थी, जिसके कारण खिलाड़ियों को होटल से बाहर जाने की अनुमति नहीं मिली।

बताया गया कि खिलाड़ियों को चेकआउट से रोक दिया गया, क्योंकि आयोजकों की तरफ से बिलों का भुगतान नहीं हुआ था। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिस गेल 1 नवंबर को ही होटल से चेकआउट कर निकल गए थे, लेकिन बाकी खिलाड़ी फंसे रह गए।

Next Post

दतिया में भीषण सड़क हादसा- बस और बाइक में भिड़ंत, दो की मौत, बस में लगी आग, 25 सवारियो ने बस से बाहर निकलकर बचाई जान

Tue Nov 4 , 2025
दतिया: दतिया में झांसी-ग्वालियर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। झांसी की ओर से आ रही सवारी बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत के बाद बाइक में आग लग गई, जो देखते ही देखते बस तक फैल गई। 25 सवारियो ने बस से बाहर निकलकर जान बचाई।हादसे में बाइक […]

You May Like