
ग्वालियर। छत्रपति शिवाजी महाराज की अश्वारोहण प्रतिमा का 29 जनवरी को आगमन होगा। 12 राज्यो व 2400 किमी की यात्रा कर यह प्रतिमा 8 मार्च को जापान की राजधानी टोक्यो में स्थापित होगी। छत्रपति शिवाजी महाराज की देश के बाहर स्थापित होने वाली यह पहली प्रतिमा है। ग्वालियर आगमन का कार्यक्रम निम्नानुसार है। 28 जनवरी को शिवपुरी रात्रि विश्राम, 29 को ग्वालियर प्रस्थान 10 बजे, ग्वालियर आगमन दोपहर 1 बजे। सार्वजनिक दर्शन एवं सत्कार सभी वर्ग के लोगों द्वारा महाराज बाड़े पर 1 बजे से 3-30 बजे तक, मुख्म मार्ग से होते हुए मराठा बोर्डिंग जयेन्द्र गंज में मराठा समाज का स्वागत एवं रात्रि विश्राम। 30 को प्रातः प्रस्थान आगरा के लिए। यह जानकारी मराठा समाज के नेता बाल खाण्डे ने दी है।
