
*एक साथ मिलकर राजपूत के नेतृत्व में संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे-सांसद भारत सिंह*
ग्वालियर/ कार्यकर्ताओं में असीम ताकत होती है। अगर मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकता नहीं होता सांसद नहीं बनता। आप लोगों के कारण ही हमारा देश का डंका विश्व में बज रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कभी अपना स्टेशन न छोड़े, एक ट्रेन छूटने पर दूसरी आ जायेगी। उक्त बात मंगलवार को सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने डबरा में आयोजित नवनियुक्त ग्वालियर ग्रामीण जिला अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में कहीं।
उन्होंने कहा कि नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी और कार्यकर्ताओं को उनके कुशल नेतृत्व में काम करने का अवसर मिलेगा। हम सभी राजपूत के नेतृत्व में एक साथ मिलकर संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
*आपके स्नेह के लिए मैं अभिभूत हूं- राजपूत*
इस अवसर पर नवनियुक्त ग्वालियर ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत ने कहा कि ये सिर्फ परंपरा है जो सिर्फ किसी दल में है वो है भाजपा है। आप सभी का प्रेम मिलता रहे, मैं वरिष्ठों को विश्वास दिलाता हूं भाजपा ग्रामीण नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।जब आप जहां कहेंगे जिलाध्यक्ष होने के नाते जो कार्यकर्ता मुझे पुकारेगा में उसके साथ वहां खड़ा मिलूंगा। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के संस्कार हैं। हमारी सरकार सेवा का काम कर रही है और करते रहना है। आपके स्नेह और प्यार के लिए मैं अभिभूत हूं। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा हम अध्यक्ष के साथ कंधे से मिलाकर काम करेंगे। सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जैन और डॉ विवेक मिश्रा ने भी संबोधित किया। संचालन डबरा नगर के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने किया।
*ग्वालियर ग्रामीण अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत*
भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत का स्वागत अडुपुरा से ही शुरू हो गया था। अड़ूपूरा एवं जौरासी मंदिर पर शिवम यादव एवं नरेंद्र जैन समेत अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा आंतरी तिराहा, मासनपुर तिराहा, जौरासी गांव में कुलवंत बाजवा, मुकेश भार्गव, जीत यादव, अरविंद शर्मा, बलवीर गुर्जर समेत अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा चिरूल, मानपुर तिराहा, सिमरिया टेकरी पर जिला पंचायत सदस्य राजू खटीक, पवन राणा, महेश पचौरी, गुरलाल कंग, अमर दीप मौर्य, मम्मू भाई एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने, डबरा नगर में पहुंचने पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला पहनकर एवं आतिशबाजी कर स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य केशव बघेल, जितेन्द्र रावत, राजु खटीक उपस्थित रहे। वहीं डबरा पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर भाजपा के विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों एवं पार्षदों द्वारा उत्साह से आतिशबाजी कर स्वागत किया गया।
