भाजपा ने फूंका कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का पुतला

ग्वालियर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी सनातन विरोधी मानसिकता का पुनः परिचय देते हुए हिंदुत्व सनातन एवं महाकुंभ के स्नान के खिलाफ वक्तव्य देकर समस्त देशवासियों की भावनाओं को आहत किया है। यह बात आज मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा फूलबाग चौराहा पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन करते समय कहीं।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजौरिया ने कहा कि महाकुंभ लाखों वर्षों से सनातन आस्था का प्रतीक रहा है । इसी आस्था और श्रद्धा के कारण करोड़ों लोग महाकुंभ में प्रयागराज में गंगा मैया में आस्था की डुबकी लगा रहें हैं।

उन्होंने कहा यह कहना दुखद है कि जहां पूरी दुनिया में इस आस्था को महत्व दिया जाता है, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे द्वारा हिंदुत्व सनातन एवं महाकुंभ के स्नान के खिलाफ वक्तव्य देकर समस्त देशवासियों की भावनाओं को आहत किया है। इससे देश और दुनिया भर के सनातनियों का अपमान किया है।

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ नितेश शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश शेखावत, सुमन शर्मा , समीक्षा गुप्ता, धर्मेन्द्र राणा, गिर्राज कंसाना, धर्मेंद्र राणा, बिनय जैन राजू पलैया विनोद शर्मा, रमाकांत महते, धर्मेंद्र कुशवाह, राजेंद्र सेठ, हरीश यादव, कनवर मंगलानी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतीक तिवारी, संतोष गोडयाले, हेमलता बुधोलिया, नीलिमा शिंदे, रेशू राजावत, आरती तोमर, वंदना प्रेमी, महेंद्र श्रीवास्तव, राजेंद्र जैन,‌ महेश उमरैया, राहुल भदोरिया, रोहित भाटिया, अमित जैन ज्ञानेंद्र भदोरिया गौरव मिश्रा शैलू चौहान, विनोद अष्टैया, गब्बर जाटव, डालचंद वर्मा, भारत शाक्य,‌ यश शर्मा, सुनील नागले, दिनेश लोधे, मुलायम सिंह यादव, बचौला गुर्जर, राजा खटीक,अमन दाऊ,संजय राजे,रवि रागोड़ी, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Next Post

डेढ़ महीने बाद कोर्ट रूम में की मां से मुलाकात 

Tue Jan 28 , 2025
वकील ने कहा सौरभ की जान को खतरा पूछताछ के दौरान वीडियोग्राफी कराने की मांग भोपाल, 28 जनवरी. आरटीओ को पूर्व आरक्षक और कारोबारी सौरभ शर्मा ने करीब डेढ़ महीने बाद मंगलवार को कोर्ट रूम में अपनी मां से मुलाकात और बातचीत की. वह लोकायुक्त छापे से करीब पांच दिन […]

You May Like