भोपाल: कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आज पत्रकारों से मुलाकात कर राजधानी में चल रहे विभिन्न कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया में हो रहे अतिक्रमण को प्राथमिकता का विषय बताया। कलेक्टर ने कहा कि इस मामले में वे फिलहाल विस्तृत जानकारी एकत्र कर रहे हैं, जिसके बाद ही किसी ठोस निर्णय पर पहुंचा जाएगा।
जनगणना को लेकर कलेक्टर मिश्रा ने इसे देश की प्रगति के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान दी गई सही जानकारी देश के विकास की दिशा तय करने में सहायक होती है। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी।
