सलामतपुर: क्षेत्र के सुकासेन गांव से एक महिला अपनी एक वर्षीय बच्ची के साथ घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटी है। इस संबंध में परिजनों की सूचना पर सलामतपुर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकासेन निवासी एक व्यक्ति ने आवेदन देकर बताया कि वह 10 फरवरी की सुबह कार्य पर गया था। दोपहर में घर लौटने पर उसकी पत्नी और एक वर्षीय बच्ची घर पर नहीं मिलीं।
परिवार के अन्य सदस्य ने बताया कि महिला बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास क्षेत्र और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।थाना पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर गुम इंसान दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
इनका कहना है।
सुकासेन गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत की कि पत्नी 1 साल की बच्ची को लेकर घर से लापता हो गई है। गुम इंसान दर्ज कर आसपास थाना क्षेत्रों में लापता महिला की फ़ोटो भेजकर तलाश शुरू कर दी है।दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।
