देशी कट्टे के साथ एक युवक गिरफ्तार तो दूसरा फरार

उमरिया। पाली थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात रात्रि गश्त के दौरान अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम नए हाईवे स्थित सूखा चौराहा के पास गश्त कर रही थी, तभी एक युवक संदिग्ध हालत में दिखा। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह हड़बड़ाया हुआ नजर आया। संदिग्ध गतिविधि देखते हुए उसकी तलाशी ली गई तलाशी में उसके पास से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक पुलिस को देखते ही अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है और पुलिस जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

गिरफ्तार युवक की पहचान राज सिंह उर्फ़ बाबू छपरी, पिता स्वर्गीय संतोष सिंह, निवासी वार्ड क्रमांक 2 कचोरा मोहल्ला, पाली के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि आरोपी बाबू छपरी नौरोजाबाद में हुए सितंबर माह के गोलीकांड प्रकरण में जेल में बंद था और हाल ही में 8 नवंबर को जमानत पर बाहर आया था।

इस कार्रवाई में सब-इंस्पेक्टर बिरेन्द्र यादव, सहायक सब-इंस्पेक्टर जशन खान, प्रधान आरक्षक रबी सिंह और आरक्षक सुदीप पटेल की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई पाली पुलिस की सक्रियता और सतर्कता का उदाहरण पेश करती है।

Next Post

खरसाली में काटकर रखी सोयाबीन की फ़सल जलकर राख 

Sat Nov 15 , 2025
मुलताई। क्षेत्र के ग्राम खरसाली में शनिवार दोपहर एक किसान द्वारा काटकर रखी गई सोयाबीन की फ़सल में आग लग जाने से फ़सल जलकर राख हो गई। बताया जाता है शनिवार दोपहर कुसुम बाई के खेत में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग ने खेत में काटकर रखी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।