पुतिन ने खामेनेई की हत्या को ‘सनक में की गयी’ हत्या बताया

मास्को, 01 मार्च (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की लक्षित हत्या को ‘सनक में की गयी हत्या’ करार दिया है। रूसी सरकारी मीडिया एजेंसी तास ने यह जानकारी दी। तास के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति ने श्री खामेनेई की मृत्यु को एक ऐसी हत्या बताया जिसने ‘मानवीय नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी मानदंडों’ का  उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि खामेनेई को रूस में एक ‘उत्कृष्ट राजनेता’ के रूप में याद किया जाएगा।

रूस और ईरान लंबे समय से प्रमुख सहयोगी रहे हैं। यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच ईरान ने रूस को ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों सहित सैन्य सहायता प्रदान की है और रूस को ड्रोन निर्माण सुविधा बनाने में मदद की है। यह बयान रूस के विदेश मंत्रालय द्वारा कल ईरान पर अमेरिका और इजरायली हमलों की निंदा करने के बाद आया है। इस हमले को मंत्रालय ने ‘लापरवाह और बिना उकसावे वाला कृत्य’ बताया था।

Next Post

ब्रिटेन की पुष्टि, साइप्रस एवं बहरीन में ब्रिटेन के सैन्य ठिकानों की ओर दागी गयीं ईरानी मिसाइलें

Sun Mar 1 , 2026
लंदन, 01 मार्च (वार्ता) ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने खुलासा किया है कि ईरान ने साइप्रस में ब्रिटेन के दौ सैन्य ठिकानों की ओर दो मिसाइलें दागी हैं। श्री हीली ने कहा, “हमें पूरा यकीन है कि वे हमारे ठिकानों को निशाना बनाकर नहीं दागी गई थीं, लेकिन […]

You May Like