लंदन, 01 मार्च (वार्ता) ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने खुलासा किया है कि ईरान ने साइप्रस में ब्रिटेन के दौ सैन्य ठिकानों की ओर दो मिसाइलें दागी हैं।
श्री हीली ने कहा, “हमें पूरा यकीन है कि वे हमारे ठिकानों को निशाना बनाकर नहीं दागी गई थीं, लेकिन यह दिखाता है कि ईरानी प्रतिशोध कितना अंधाधुंध है।”
रक्षा मंत्री ने स्थानीय मीडिया को दिये एक साक्षात्कार में यह भी बताया कि लगभग ब्रिटिश सैनिक बहरीन में भी ईरानी हमलों के काफी नजदीक थे। उन्होंने खुलासा किया, “उनमें से कुछ मिसाइल हमलों के कई सौ गज के दायरे में थी।”
श्री हीली का यह बयान प्रधानमंत्री कीर स्टारमर द्वारा मध्य पूर्व में रक्षात्मक उद्देश्य से विमान तैनात करने के आदेश के एक दिन बाद आया है।
यह घटनाक्रम तब हुआ है जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर मिसाइल हमलें शुरू किये हैं। इन हमलों में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई सहित देश वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मारे गये है। श्री हीली ने जोर देकर कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं कि यह एक ऐसा शासन है जो अन्य देशों को परेशान करता है और इसे कभी भी परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती।” उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि क्या ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले कानूनी थे।

