बारिश के बाद जलभराव बना समस्या

ग्वालियर। बारिश के दौर में ग्वालियर में जलभराव आम समस्या हो गई है जिसे लेकर निगम अफसर गंभीर नहीं हैं। यहां रात के समय में जलभराव के कारण लोगों की नींद उड़ गई। रातभर में जलभराव के 25 कॉल निगम फायर स्टेशन पर पहुंचे, जहां घरों में जलभराव की शिकायत लोगों के द्वारा की गई। जून माह में बारिश जमकर हो रही है, जिससे अब शहर में जलभराव की समस्या आम हो गई है।

हालात यह हैं कि न सिर्फ सडक़ों पर जलभराव हो रहा है, बल्कि घरों व बैसमेंट तक में पानी भर रहा है। जिससे लोग रात में अपने घरों में सो तक नहीं पा रहे हैं। बावजूद इसके अफसर जलभराव की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। बारिश के कारण हुए जलभराव के निदान के लिए फायर स्टेशन पर करीब 25 कॉल किए गए, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका।

Next Post

सौ दिवसीय सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान शुरू

Tue Jul 1 , 2025
ग्वालियर। जिले में भी एक जुलाई से 100 दिवसीय सिकल सेल एनिमिया स्क्रिनिंग एवं जागरूकता अभियान शुरू हुआ। इस अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं समेत जन्म से 40 वर्ष आयु वर्ग तक के हितग्राहियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही चिन्हित सिकल सेल रोगियों का उपचार किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।