सौ दिवसीय सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान शुरू

ग्वालियर। जिले में भी एक जुलाई से 100 दिवसीय सिकल सेल एनिमिया स्क्रिनिंग एवं जागरूकता अभियान शुरू हुआ। इस अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं समेत जन्म से 40 वर्ष आयु वर्ग तक के हितग्राहियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही चिन्हित सिकल सेल रोगियों का उपचार किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले में प्रभावी ढंग से इस अभियान को मूर्तरूप देने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।

सिकल सेल रोग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शासकीय गैर शासकीय संस्थाओं तथा समाज के प्रतिनिधियों को जोड़कर सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सिकल सेल मित्र भी बनाए जायेंगे। सेवाभावी नागरिक सिकल सेल मित्र बनकर इस अभियान में सहभागी बन सकते हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि ग्वालियर जिले को प्रतिदिन 100 हितग्राहियों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य मिला है । स्क्रीनिंग का काम जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व आयुष्मान आरोग्य मंदिर इत्यादि शासकीय संस्थाओं में किया जायेगा। स्क्रीनिंग और जांच करके नेशनल सिकल सेल एनीमिया एलिमिनेशन पोर्टल पर एंट्री की जाएगी।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दीपाली माथुर ने बताया कि मंगलवार को 100 दिवसीय सिकल सेल एनिमिया स्क्रिनिंग एवं जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया । साथ ही ग्वालियर जिले में फॉगसी संस्था की समस्त गायनकोलॉजिस्ट व बेटी है तो कल है समाज सेवी संगठन की श्रीमती वंदना भूपेंद्र प्रेमी सिकल मित्र बनाए गए हैं।

Next Post

वन विभाग में अधिकारी व कर्मचारी हुए सेवा निवृत्त 

Tue Jul 1 , 2025
दमोह. वन मंडल के कार्यालय के मीटिंग हॉल में सेवानिवृत्त हुए अधिकारी कर्मचारी का विदाई कार्यक्रम संपन्न हुआ.वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे ने सेवा निवृत्त हुए सभी अधिकारी कर्मचारियों को शाल-श्रीफल से सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी और कर्मचारियों में ज्ञान प्रकाश डिप्टी […]

You May Like