जिले में नशा मुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ

धार,  धार जिले में संचालित नशा मुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जा रहे है। कार्यक्रमों में नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी जा रही है तथा युवाओं एवं नागरिकों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया जा रहा है। साथ ही सभी नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें।

इसी कड़ी में हायर सेकेण्डरी स्कूल बलवारी में गुरूवार को नशा मुक्ति पखवाड़ा के तहत शाला में निबंध चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता कराई गई जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्ण भाग लिया। इसके अलावा हायर सेकेण्डरी स्कूल आहू में नशा मुक्ति जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित कर नशे से दूरी है जरूरी2.0 अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरी में भी नशा मुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत आज रैली निकाली गई और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शपथ भी दिलाई गई।

Next Post

आलीराजपुर जिले को हर क्षेत्र में बनाया जाएगा नंबर वन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Thu Jul 23 , 2026
आलीराजपुर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद एवं महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती के अवसर पर चंद्रशेखर आजाद नगर आना अपने आप में गौरव और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि […]

You May Like