जबलपुर: ग्वारीघाट रेल्वे ट्रैक पर एक युवक पर ट्रेक धड़धड़ाते हुए गुजर गई। जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक सोमवार को मदनमहल रेल्वे स्टेशन से प्वाइंटसमेन रवि मूलचंद 55 वर्ष ने सूचना दी कि ग्वारीघाट में एक अज्ञात व्यक्ति भल्ला कालोनी के पीछे पुलिया के पास ग्वारीघाट रेल्वे ट्रेक पर ट्रेन से टकराने के कारण उसकी मौत हेा गई।
मृतक कौन है और उसने आत्महत्या की है या वह हादसे का शिकार हुआ है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर मृतक उम्र लगभग 35 वर्ष की शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।
