आरपीएफ की सतर्कता से लाखों का सामान यात्रियों को वापस

जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल में आरपीएफ की सतर्कता से 31 अगस्त से 6 सितंबर के बीच यात्रियों को राहत मिली। अलग-अलग ट्रेनों और स्टेशनों पर छूटे ट्रॉली बैग, लैपटॉप, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज बरामद कर सत्यापन के बाद यात्रियों को सुरक्षित लौटाए गए। माखनखेड़ी में यात्री नितीश उपाध्याय का करीब 12 हजार रुपए का सामान, जबलपुर में नीलेश झपाटे का करीब 69 हजार रुपए का लैपटॉप व अन्य सामान तथा यात्री सत्यम सिंह के करीब 69 हजार रुपए मूल्य के दो बैग सुरक्षित सुपुर्द किए गए। वहीं प्लेटफॉर्म पर मिला करीब 12,999 रुपए का रियलमी मोबाइल भी यात्री प्रमोद को वापस किया गया।सिर्फ सामान ही नहीं, जरूरतमंद यात्री भी आरपीएफ की निगरानी में सुरक्षित रहे। रेल मदद 139 से मिली सूचना पर 1 सितंबर को ट्रेन 18234 में यात्रा कर रही 54 वर्षीय महिला को आरपीएफ ने सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों के परिचित के सुपुर्द किया। इसी तरह 6 सितंबर को मैहर में यात्री से छीना गया करीब 15 हजार रुपए का वीवो मोबाइल बरामद कर आरोपी सोनू रजक को हिरासत में लिया गया और आरोपी व मोबाइल को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी मैहर को सौंप दिया गया। कार्रवाई में एएसआई लोकेश पटेल और हेड कांस्टेबल राजेंद्र रैकवार की भूमिका रही।

सहायता में जुटी आरपीएफ 

आरपीएफ की इन कार्रवाइयों ने एक बार फिर यात्रियों के भरोसे को मजबूत किया है। छूटा सामान हो या संकट में फंसा यात्री, सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर आरपीएफ यात्रियों की सुरक्षा और सहायता में जुटी है। मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि सामान छूटने, किसी यात्री को सहायता की जरूरत होने अथवा सुरक्षा संबंधी समस्या पर तत्काल रेल मदद 139 के माध्यम से सूचना दें, ताकि समय रहते मदद पहुंचाई जा सके।

Next Post

5 लाख के गांजे के साथ उड़ीसा का तस्कर गिरफ्तार, मास्टरमाइंड मलखान फरार

Sun Sep 13 , 2026
जबलपुर। मदनमहल पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मॉडल रोड पर घेराबंदी कर उड़ीसा के अंतरराज्यीय तस्कर रवि कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से 10 किलो 168 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस पूरे तस्करी […]

You May Like