दमोह: मध्यप्रदेश शासन की गाइडलाइन के तहत कलेक्टर श्री कोचर और पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी के निर्देशन में सोमवार रात प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने शहर के गणेश पंडालों का निरीक्षण किया.
इस दौरान तहसीलदार रॉबिन जैन, नगर पालिका के सीएमओ राजेंद्र सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार, पटवारी तिलक, यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, एएसआई हरचरण दुबे, हरगोविंद और अभय उपस्थित रहे. अधिकारियों ने विभिन्न पंडालों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और गणेश उत्सव समितियों को आवश्यक निर्देश दिए.
