इटारसी में 14 से 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा श्री परशुराम प्रकटोत्सव

इटारसी। नर्मदापुरम जिला सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान श्री परशुराम प्रकटोत्सव 2026 का आयोजन 14 से 20 अप्रैल तक भव्य रूप से किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष पंडित जितेंद्र ओझा के अनुसार सप्ताहभर धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। शुरुआत 14 अप्रैल को कैरम-शतरंज व संगीत प्रतियोगिता से होगी। 15 और 16 अप्रैल को महिला मंडल व युवाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य व प्रतियोगिताएं होंगी। 17 अप्रैल को खेडापति माता मंदिर से वाहन रैली तथा शाम को आनंद मेला आयोजित होगा। 18 अप्रैल को विशाल शोभायात्रा के साथ सम्मान समारोह, विप्र मिलन व प्रसादी होगी। 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पूजन व अभिषेक तथा 20 अप्रैल को यज्ञोपवीत संस्कार के साथ समारोह का समापन होगा।

 

Next Post

छतरपुर पुस्तक मेले में खामियां उजागर, नहीं मिलीं NCERT की किताबें

Sun Apr 5 , 2026
छतरपुर। नगर के एक्सीलेंस स्कूल परिसर में आयोजित पुस्तक मेले में अव्यवस्थाएं सामने आई हैं। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जिला पंचायत सीईओ ने मेले का औचक निरीक्षण किया, जहां अभिभावकों ने एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध न होने की शिकायत की। शिकायत मिलते ही सीईओ ने जिला शिक्षाधिकारी को तत्काल […]

You May Like