क्राइम ब्रांच ने पकड़ी दिल्ली से चोरी गई बाइक

ग्वालियर: क्राइम ब्रांच व बहोड़ापुर थाना टीम ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली से चोरी हुई मोटर साइकिल को उक्त टीम ने ग्वालियर के मोतीझील तिराहा से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा।

पकड़े गए युवक ने चोरी की मोटर साइकिल मुरैना के युवक से 11 हज़ार रुपए में खरीदना बताया। पकड़े गए युवक की निशानदेही पर अब क्राइम ब्रांच की टीम मुख्य चोर की तलाश में जुटी है।

Next Post

मोटर मैकेनिक की दुकान में आग

Fri Mar 28 , 2025
ग्वालियर: शिंदे की छावनी स्थित नदी गेट के पास स्थित मोटर मैकेनिक की दुकान में आज सुबह आग लग गई। वहां उपस्थित स्थानीय लोगों ने पहुंच कर आग बुझाई। यह किसी असामाजिक तत्व की हरकत बताई जा रही है। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like