पानी के लिए तड़प रहा PAK, भारत की जल नीति से हाहाकार

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव में अब एक नया मोड़ आ गया है। जहां पहले पाकिस्तान बार-बार परमाणु हमले की धमकी देता था, अब वही पाकिस्तान पानी के लिए परेशान हो रहा है। भारत द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित किए जाने के बाद पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है।22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने सख्त कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि पर रोक लगाने का ऐलान किया था।

पहले पाकिस्तान ने इसे हल्के में लिया, लेकिन जैसे-जैसे देश में जल संकट गहराने लगा, उसे इस निर्णय की गंभीरता का एहसास हुआ। अब प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से लेकर सेनाध्यक्ष मौलाना मुनीर तक हर मंच पर केवल पानी की बात कर रहे हैं। भारत ने साफ कर दिया है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन बंद नहीं करता, तब तक संधि बहाल नहीं की जाएगी। अब पाकिस्तान की स्थिति ऐसी हो गई है कि परमाणु की धमकी छोड़कर वह हर मंच पर जल संकट की दुहाई दे रहा है। भारत की इस रणनीतिक कार्रवाई से पाकिस्तान की राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व दोनों पर दबाव बढ़ गया है।

Next Post

भीषण आग से दहला देवास नाका, सैनिटरी शोरूम जलकर हुए राख

Sat Jun 7 , 2025
इंदौर:देवास नाका क्षेत्र स्थित एक सैनिटरी शोरूम में शनिवार सुबह भीषण आग भड़क उठी. आग इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह […]

You May Like

मनोरंजन