मैंने मजदूरी कर पूरी की पढ़ाई: चीफ जस्टिस 

जबलपुर। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत 24 मई को रिटायर हो रहे हैं। मंगलवार को जबलपुर स्थित हाईकोर्ट परिसर में आयोजित विदाई समारोह में उन्होंने अपने संघर्षपूर्ण जीवन की कहानी साझा करते हुए भावुक लम्हे जिए।bजस्टिस कैत ने बताया कि उन्होंने दसवीं कक्षा तक मजदूरी करके पढ़ाई की। उनके पिता भी मजदूर थे। जिस स्कूल में उन्होंने पढ़ाई की, वहां कमरे नहीं थे और कक्षाएं पेड़ों के नीचे लगती थीं। विदाई समारोह में उन्होंने कहा, कभी सोचा नहीं था कि मैं जज बनूंगा। दिल्ली में वकालत के दौरान वे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जूनियर रहे।

उन्होंने बताया कि उन्होंने 27 सितंबर से अब तक 3810 मामलों की सुनवाई की है। साथ ही हाईकोर्ट में जजों की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, यहां 53 जज होने चाहिए, लेकिन फिलहाल सिर्फ 33 हैं, जिससे काम का दबाव बहुत अधिक है। जस्टिस कैत ने सिविल जज भर्ती प्रक्रिया में भी बदलाव की बात कही। उन्होंने बताया कि अब 70 प्रतिशत अंकों की बाध्यता खत्म कर दी गई है, जिससे गरीब और सरकारी यूनिवर्सिटी से पढ़े छात्र भी अब इस परीक्षा में बैठ सकेंगे।

Next Post

मेरी पत्नी के 4 बॉयफ्रेंड…’, बीवी की अय्याशी के सबूत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा पीड़ित पति

Tue May 20 , 2025
*कहा- पहले दी नीले ड्रम की धमकी और अब…* ग्वालियर। इन दिनों पत्नी पीड़ित पतियों की काफी शिकायतें सामने आ रही है। ग्वालियर में ऐसी ही एक पीड़ा लेकर पत्नी पीड़ित पति कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचा। हाथ मे एक बड़ा पोस्टर लिए पीड़ित पति ने अपनी पत्नी पर हत्या […]

You May Like