कांग्रेस पार्षद दल ने धरना देकर किया प्रदर्शन

जबलपुर: शहर में अधिकांश जगह दूषित पेयजल सप्लाई की बात कहते हुए कांग्रेस पार्षद दल ने शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने नगर की भाजपा सत्ता को चेतावनी देते हुए कहा कि यह तो सांकेतिक धरना प्रदर्शन है। अगर शीघ्र ही सचेत होकर शहर में सप्लाई किये जा रहे दूषित पेयजल की समस्या को दूर नहीं किया जाता है तो कांग्रेस की सभी इकाई मिलकर उग्र आंदोलन करते हुए निगम में तालाबंदी करेगी।

इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी, सचेतक अयोध्या तिवारी ने बताया है कि शहर कांग्रेस के आव्हान पर कांग्रेस पार्षद दल के द्वारा दोपहर 12.30 से 2 बजे तक नगर पालिक निगम जबलपुर मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदर्शन मुख्य रूप से दूषित पानी का वितरण, नालियों के बीच से गुजरती पाईप लाईन, जन स्वास्थ्य से खिलवाड़, मॉं नर्मदा के साथ विश्वसघात, महापौर के झूठे वादे, एस.टी.पी. प्लांट का सुचारू रूप से संचालित न होना, अमृत 2.0 के कार्यों में लापरवाही एवं पाईप लाईन बिछाने के दौरान खुदाई में लापरवाही तथा अन्य मुद्दे के संबंध में किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, सचेतक अयोध्या तिवारी, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुडडू नबी, पार्षद श्रीमती मुकीमा याकूब अंसारी, संतोष दुबे पंडा, कलीम खान, अनुपम जैन ने अपने वक्तव्य दिये एवं अपने वार्डो में सप्लाई किये जा रहे दूषित पेयजल की समस्या पर विचार रखे ।
ये रहे उपस्थित
धरना प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुडडू नबी, सचेतक अयोध्या तिवारी, पार्षद सर्वश्री श्रीमती मुकीमा याकूब अंसारी, संतोष दुबे पंडा, गुडडू तामसेतवार, अनुपम जैन, सतेन्द्र चौबे, अख्तर अंसारी, मनीष पटेल, श्रीमती प्रीति अमर रजक, कलीम खान, प्रमोद पटेल, हर्षित यादव, गार्गी रामकुमार यादव, मथुरा चौधरी, अदिति अतुल बाजपेई, तुलसा लखन प्रजापति, राकेश पाण्डे, वकील अहमद अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों की उपस्थिति रही

Next Post

निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत करना हम सभी की प्राथमिकता: निगमायुक्त

Sat Jan 17 , 2026
जबलपुर: शहर विकास और संस्थागत सुधार की दिशा में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने स्पष्ट रूप से अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नागरिक सुविधाओं में विस्तार और निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत करना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने राजस्व वसूली अभियान की समीक्षा के साथ-साथ सी.एम. हैल्प लाइन की […]

You May Like