कार्बाइड गन से हादसा रोकने के लिये डीएम-एसपी पर जिम्मेदारी

ग्वालियर: त्योहारों के दौरान कार्बाइड गन और कार्बाइड लैम्प के इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाई जाए। इनसे निकलने वाले छोटे प्लास्टिक और धातु के कण आंख, चेहरे और त्वचा को गंभीर चोट पहुंचा सकते है। दीपावली पर पटाखों की अवैध बिक्री और विस्फोटक सामग्री के अवैध भंडारण पर भी प्रभावी रोक लगाई जाए। किसी जिले में अप्रिय या विषम स्थिति बनने पर जिला कलेक्टर और एसपी जिम्मेदार होंगे।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ये निर्देश अंचल के सभी कलेक्टरों, कमिश्नरों और एसपी-आईजी को दिए। उन्होंने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले से तैयारी करने को कहा।
संवेदनशील क्षेत्रों में बढाएं निगरानी
मुख्यमंत्री ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढाने, भीडभाड वाले सार्वजनिक स्थानों पर नियमित गश्त और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सामाजिक या सांप्रदायिक तनाव की आशंका वाले क्षेत्रों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने को कहा।
प्रतिबंधित पटाखों की खरीद-बिक्री पर रोक
पटाखा दुकानों को लाइसेंस देते समय सभी शर्तों का पालन और भौतिक सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। प्रतिबंधित पटाखों की खरीद-बिक्री और उपयोग पर भी रोक लगे। आगजनी से बचाव के लिए संवेदनशील स्थानों पर अग्निशमन वाहन, उपकरण और प्रशिक्षित कर्मचारी उपलब्ध रखने के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था एवं अस्पतालों को अलर्ट रखने के निर्देश दिए गए।

Next Post

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, एक दिन में 27 पदक जीतकर कुल मेडल 62 पर पहुंचे

Thu Oct 22 , 2026
नागोया (जापान), जापान के नागोया शहर में आयोजित हो रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने अद्भुत और प्रेरणादायक प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन भारतीय दल ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए अकेले 27 शानदार पदक अपनी झोली में डाले। इस दौरान धाविका […]

You May Like