
ओंकारेश्वर। नवरात्रि पर घट स्थापना के साथ ओंकारेश्वर में नवदुर्गा उत्सव शुरू हो गया।
पुराने बस स्टैंड पर विशाल गरबा मंडल बनाया गया है। ढोल-डीजे के साथ जुलूस निकालकर माता की प्रतिमा स्थापित की गई। ब्रह्मपुरी, विष्णुपुरी, शिवपुरी, कोठी, भोगावा और एनएचडीसी सहित कई स्थानों पर झांकियां सजाई गईं।
आज से 9 दिन तक गरबा होगा। शाम को बच्चियां गरबा स्थल पर पहुंच रही हैं।
