एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे से टाटा ग्रुप के शेयर धराशायी

मुंबई,टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के अचानक इस्तीफे की खबर से बुधवार को शेयर बाजार में हड़कंप मच गया। खबर आते ही निवेशकों में घबराहट फैल गई और टाटा ग्रुप की सभी लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में बिकवाली देखी गई। एक ही दिन में ग्रुप का कुल मार्केट कैप 44,000 करोड़ रुपये से ज्यादा घट गया।

 

*TCS और तेजस नेटवर्क्स में सबसे ज्यादा गिरावट*

टाटा ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी TCS के शेयर करीब 5% टूटकर सबसे ज्यादा गिरे। इसके अलावा तेजस नेटवर्क्स के शेयर 2.17% और टाटा मोटर्स के शेयर 1.65% की गिरावट के साथ बंद हुए।

 

*अन्य कंपनियों पर भी असर*

बिकवाली का असर ग्रुप की लगभग सभी कंपनियों पर दिखा। टाटा कम्युनिकेशंस 1.25%, टाटा एलेक्सी 1.19%, टाटा पावर 1.09% और टाटा स्टील 0.99% नीचे आए। इंडियन होटल्स 0.83%, टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्र 0.80%, वोल्टास 0.56%, टाटा कैपिटल 0.23% और ट्रेंट के शेयर भी 0.13% गिरकर बंद हुए।

 

*AGM से पहले दिया इस्तीफा, बोर्ड में बने रहेंगे*

एन चंद्रशेखरन ने यह इस्तीफा 18 अगस्त को होने वाली टाटा ग्रुप की सालाना आम बैठक से ठीक पहले दिया है। उन्होंने साफ किया है कि वे दोबारा चेयरमैन पद के लिए आवेदन नहीं करेंगे।

 

हालांकि निवेशकों के लिए राहत की बात यह है कि चंद्रशेखरन बोर्ड के सदस्य के रूप में बने रहेंगे और अपना योगदान जारी रखेंगे।

 

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि टाटा संस में नेतृत्व बदलाव की खबर ने निवेशकों के भरोसे को झकझोर दिया, जिसके चलते ग्रुप के शेयरों में भारी दबाव देखा गया।

Next Post

डोमिनोस पिज्जा रेस्टोरेंट में छापा, नान वेज ओवन में पकाया जा रहा था वेज पिज्जा

Wed Aug 12 , 2026
जबलपुर: रसल चौक स्थित डोमिनोस पिज्जा रेस्टोरेंट में नान वेज ओवन में वेज पिज्जा पकाया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलवार को छापा मारते हुए नमूने लिए । जानकारी के अनुसार नगर निगम मजिस्ट्रेट एवं नगर निगम टीम के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलवार को रसल चौक […]

You May Like