संसद भवन में खरगे और राहुल के साथ थरूर की अहम मुलाकात

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस लोकसभा सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को संसद भवन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर राजनीतिक हलकों में चल रही नाराजगी और तल्खी की चर्चाओं पर विराम लगाने का संकेत दिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष और श्री गांधी से मुलाकात के बाद श्री थरूर ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी ” कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी और राहुल गांधी जी के साथ आज कई महत्वपूर्ण विषयों पर गर्मजोशी और रचनात्मक चर्चा हुई। पार्टी नेतृत्व के साथ संवाद सकारात्मक रहा और सभी नेता देश की जनता की सेवा के लिए आगे की रणनीति पर एकमत हैं।”
सूत्रों के अनुसार आगामी केरल विधानसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी नेतृत्व के साथ श्री थरूर की भूमिका पर चर्चा हुई है।
इस मुलाकात को पार्टी में हाल ही में सामने आई असहमति और मतभेदों के बीच अहम माना जा रहा है क्योंकि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से आयोजित की गयी बैठकों से लगातार अनुपस्थित चल रहे श्री थरूर ने शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात कर नाराजगी और असंतोष की चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

Next Post

नेटफ्लिक्स सीरीज को लेकर वानखेड़े का मानहानि का मुकदमा क्षेत्राधिकार के अभाव में खारिज

Thu Jan 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 जनवरी (वार्ता) दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी समीर वानखेड़े द्वारा नेटफ्लिक्स सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में कथित रूप से चित्रित किए जाने के संबंध में दायर मानहानि के मुकदमे को क्षेत्राधिकार के अभाव का हवाला देते हुए खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति […]

You May Like

Play sound