जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत हनुमान मोहरिया गली नंबर पांच में मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने युवक को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।टीआई धीरज कुमार राज ने बताया कि मोहम्मद मोहसिन पिता ताहिर निवासी अंबेडकर कॉलोनी अधारताल को मोटर साइकिल से पहुंचे युवक ने गोली मारी है।
मोहसिन को बाएं पैर में गोली लगी है। भागते समय आरोपी की पिस्टल गिर गई थी जिसे घायल ने उठा लिया था। पुलिस को इस गोली कांड पर संदेह है, हालांकि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन में शुरू कर दी है। घायल ने जावेद नामक युवक पर शक जाहिर किया है। पुलिस संदेही की तलाश में है।
