डोमिनोस पिज्जा रेस्टोरेंट में छापा, नान वेज ओवन में पकाया जा रहा था वेज पिज्जा

जबलपुर: रसल चौक स्थित डोमिनोस पिज्जा रेस्टोरेंट में नान वेज ओवन में वेज पिज्जा पकाया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलवार को छापा मारते हुए नमूने लिए ।
जानकारी के अनुसार नगर निगम मजिस्ट्रेट एवं नगर निगम टीम के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलवार को रसल चौक स्थित डोमिनोस पिज्जा रेस्टोरेंट में छापेमारी की जिससे हडक़ंप मच गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने जानकारी देते हुये बताया कि निरीक्षण के दौरान इस प्रतिष्ठान के स्टोर मैनेजर की उपस्थिति में किचन और स्टोर जांच की गई और खाद्य लाइसेंस देखा गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक डोमिनोस पिज्जा रेस्टोरेंट में बेकिंग करने के लिए दो खंड पाए जिस पर एक में वेज दूसरे में नॉनवेज लिखा हुआ था, लेकिन मौके पर नॉनवेज वाले ओवन में वेज पिज्जा को बेक करते हुए पाया गया।बेक स्प्रिंकलर एवं चीज का नमूना लियाखाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार प्रतिष्ठान से बेक स्प्रिंकलर एवं चीज का नमूना संग्रहित कर परीक्षण राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी ।

Next Post

शेयर बाजारों में बिकवाली, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा लुढ़का

Wed Aug 12 , 2026
मुंबई, 12 अगस्त (वार्ता) कच्चे तेल में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को बिकवाली हावी रही और बीएसई का सेंसेक्स दोपहर तक 600 अंक से ज्यादा टूट गया। सेंसेक्स सुबह 109.08 अंक की बढ़त के साथ 78,263.33 अंक पर खुला, लेकिन खुलते ही लाल निशान में चला गया। […]

You May Like