कलेक्टर-एसपी पहुंचे गौरीघाट, 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ स्थल का निरीक्षण

जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने गौरीघाट पहुँचकर यहां आयोजित किये जा रहे 251 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ स्थल का निरीक्षण किया। चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ शुक्रवार 19 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक गीता धाम के सामने वाले मैदान पर अखिल भारतीय गायत्री परिवार द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सुरक्षा के समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा महायज्ञ के आयोजकों से चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर-एसपी के निरीक्षण के दौरान एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह तथा प्रशासन एवं पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Next Post

प्रमोशन में आरक्षण मामला, दलीलें पेश, अगली सुनवाई 6 जनवरी को

Fri Dec 19 , 2025
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट में गुरुवार को प्रदेश के कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण देने के लिए बनाए नियम को चुनौती देने वाले मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई शुरू होते ही कुछ देर याचिकाकर्ताओं की ओर से विभिन्न विभागों में आरक्षण और पदों की संख्या को लेकर कुछ डाटा प्रस्तुत किया […]

You May Like