शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर मुकरा आरोपी

जबलपुर:खमरिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने पहले 21 वर्षीय छात्रा से दोस्ती की और फिर प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। युवती के गर्भवती होने पर जब उसने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनपुर निवासी 21 वर्षीय युवती बीए फाइनल की छात्रा है।

करीब एक साल पहले उसकी जान-पहचान गांव के ही रहने वाले रंजीत कुशवाहा (22) से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। 6 अक्टूबर 2025 की रात को आरोपी रंजीत ने युवती को घर के पास स्थित एक गौशाला में मिलने के लिए बुलाया। वहां उसने युवती को शादी का भरोसा दिलाकर पहली बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद वह लगातार शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। जब उसने रंजीत को अपनी स्थिति के बारे में बताया और शादी करने की बात कही, तो आरोपी ने अपने वादे से मुकरते हुए शादी करने से साफ मना कर दिया। प्रेमी से मिले धोखे के बाद युवती थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी रंजीत कुशवाहा के खिलाफ दुराचार की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

प्रताडि़त कर महिला को घर से निकाला

Wed Mar 25 , 2026
जबलपुर: दहेज लोभियों ने एक महिला को प्रताडि़त करने के बाद घर से निकाल दिया। पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंंचकर शिकायत की है ।जानकारी के अनुसार नंदनी चक्रवर्ती पति राहुल चक्रवर्ती 27 वर्ष निवासी चरगवां ने बताया कि उसकी शादी 18 अप्रैल 2018 में राहुल चक्रवर्ती निवासी वार्ड नंबर […]

You May Like