
जबलपुर। साइबर ठग ने युवती के खाते से 31 हजार रूपए निकाल लिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कु. एलिसा जेकब 28 वर्ष निवासी शास्त्री ब्रिज बाल निकेतन के पास ने शिकायत की कि बिना उसकी जानकारी के उसके नेपियर टाउन स्थित यूनियन बैंक के खाते से 31 हजार रूपये किसी अज्ञात ने ट्रांसफसर कर लिया है।
