
जबलपुर। भेडाघाट अंतर्गत सहजपुर हनुमान मंदिर के पास सट्टा लिखते दो सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक रविन्द्र जैन 35 वर्ष निवासी सहजपुर एवं लखन बर्मन 38 वर्ष निवासी मगरमुहा शहपुरा को सट्टा लिखते रंगे हाथों पकड़ा गया। जिनके कब्जे से सट्टा पट्टी, नगद 5500 रूपये एवं 3 मोबाईल जप्त किए गए। पूछताछ करने पर सहजपुर निवासी गोविंद शर्मा के कहने पर 300 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से सट्टा लिखना स्वीकार किया।
