ब्यावरा।पर्यावरण संरक्षण और बागवानी के प्रति लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से सखी क्लब द्वारा बुधवार को पीपल चौराहा पर ‘प्लांट मित्र’ कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ें महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. बारिश के मौसम में आयोजित इस अनूठी पहल में प्रतिभागी अपने बगीचों और छतों पर लगे अतिरिक्त पौधों को एक-दूसरे से अदला-बदली कर नए पौधों को घर ले गए.कार्यक्रम में डॉ. अनुजा साहू, कल्पना भंडारी, रश्मि शर्मा, मोनिका मिश्रा, बरखा गुप्ता, शीला संत अग्रवाल, कल्पना बंसल, सुधा अग्रवाल, नीलम बंसल, अर्चना अग्रवाल एवं संध्या अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल,ज्योति मंगल, आरती मंगल तथा प्रोग्रेसिव किड्स की ओर से कीर्ति विश्वकर्मा, दिव्या बजाज और नन्हें नन्हे बच्चों, श्री विद्यार्थी एकेडमी से श्रीमती विजेता मौर्य, लक्ष्मी सेन, सपना विश्वकर्मा, अमित कुशवाह, तनिष्क सोनी सहित बच्चे शामिल हुए. सखी क्लब ने बताया कि आयोजन से न केवल बागवानी को बढ़ावा मिलेगा बल्कि लोगों में हरियाली और प्रकृति के प्रति प्रेम भी बढ़ेगा.
प्लांट मित्र कार्यक्रम में किया पौधों का आदान-प्रदान
