पारा 41 डिग्री पार, उमस ने किया बेचैन

 

जबलपुर। बुधवार को पारा 41 डिग्री पार हो गया। दिनभर सूर्यदेव और उमस ने लोगों को बेचैन किया। गर्म हवाएं जहां लोगोंं को झुलसाती रही तो सूर्यदेव की तपिश ने चिलचिलाती गर्मी का एहसास कराया। वहीं मौसम विभाग ने आंधी चलने और गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के वक्त आद्रता 46 और शाम को 33 प्रतिशत दर्ज की गई। पश्चिमी हवाएं पांच किमी की रफ्तार से चली। मौसम विभाग की माने तो चक्रवातीय परिसंचरण पंजाब और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। पूर्व-पश्चिम ट्रफ़ पंजाब और उसके निकटवर्ती के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण से हरियाणा, उत्तरी मध्य प्रदेश, झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम होते हुए पूर्वी बांग्लादेश तक माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी पर विस्तृत है।

Next Post

HC का आदेश: रादुविवि के कुलगुरु की मुश्किलें बढ़ी, अब SIT करेगी जांच

Wed May 21 , 2025
जबलपुर। महिला अधिकारी के आरोपों में घिरे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। महिला कर्मचारी की याचिका पर जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने जबलपुर कलेक्टर द्वारा कराई गई दो जांचों पर सवालिया निशान लगाते हुए अब जांच को तीन आई […]

You May Like