
ग्वालियर। वसंत पंचमी पर आज माधव पुस्तकालय समिति द्वारा मां सरस्वती का पूजन महिला एवं बाल पुस्तकालय शाखा राममंदिर, फालका बाजार पर बिधि विधान व मंत्रोच्चार से आचार्य पंडित समीर भार्गव द्वारा कराया गया। समिति के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल पूर्व विधायक, सत्यकुमार मिश्रा, संजय भार्गव, रमेश चौरसिया, रामाधार चौबे एडवोकेट, गुड्डू वारसी, उमाशंकर सोनी, नवीन परांडे, राजकुमार गुप्ता ने पूजा अर्चना की। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा व आभार सचिव संजय भार्गव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विजय गर्ग, बाल खांडे, किशन मुदगल, नवल ओझा, परुषोत्तम गुप्ता,आनंद सावंत,अमर कुटे, प्रमोद पांडे, रवि आनंद गौड़, सुनील सोनी, उषा चौहान, रुचिका श्रीवास्तव, प्रियंका गर्ग, संगीता पाल, शैलेंद्र माहोर, सुधीर गुप्ता,संजय शांडिल्य, हरिशंकर सिंघल, संतोष दास, विनोद गोयल, मुक्तेश जैन,तपन भार्गव,सुधीर शर्मा,सत्येंद्र सिंघल, रेखासिंह, पुस्तकालय स्टाफ के हरप्रसाद रजक, सरिता देवी,सहित अनेक समिति के सदस्य व क्षैत्रिय नागरिक गण उपस्थित हुये। पूजा कार्यक्रम के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण किया गया।
