हैदराबाद, (वार्ता) तेलंगाना में हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को जयपुर जाने वाली एक ट्रेन के वातानुकूलित कोच में आग लग गयी।
यह घटना तब हुई जब ट्रेन स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर खड़ी थी।
दमकलकर्मी तीन दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और कोच बी1 में लगी आग पर काबू पा लिया।
रेलवे और दमकल विभाग के अधिकारियों ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
