
जबलपुर। प्रेम विवाह को लेकर ओमती थाने के बाहर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चल गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।
जानकारी के मुताबिक अंकिता द्विवेदी ने अभिषेक चतुर्वेदी से मंदिर में शादी की है। दोनों बालिग हैं और रीवा निवासी हैं। रिश्ते को लेकर युवती के परिजन नाराज हैं, आज वे शादी का रजिस्ट्रेशन कराने जा रहे थे, जिसकी भनक लड़की के परिजनों को लग गई और वे पहुंच गए और ओमती थाने के बाहर घेर लिया तथा उनकी जबरन पिटाई कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंच गई, पुलिस जांच में पता चला कि लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट रीवा में दर्ज है। पुलिस ने रीवा पुलिस को सूचना भेजी है।
