खुलासा: दोस्त ने ही ले ली दोस्त की जान 

टीकमगढ़। नारगुड़ा रेलवे पुल के पास हुई हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी राजू उर्फ राजेंद्र राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस कंट्रोल रूम में एडिशनल एसपी सीताराम ससत्या ने बताया कि 9 जुलाई को दलित बस्ती रेलवे पुल के पास एक शव मिला था। मृतक की पहचान माडुमर निवासी 38 वर्षीय पुष्पेंद्र लोधी के रूप में हुई। शव की जांच में पता चला कि सिर और मुंह पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था।

एसडीओपी राहुल कटरे और देहात थाना प्रभारी चंद्रकांत यादव के नेतृत्व में टीम ने जांच की। लोगों से पूछताछ में पता चला कि घटना की रात पुष्पेंद्र को राजेंद्र राजपूत के साथ देखा गया था।

इस पर पुलिस ने राजेंद्र से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि 8 जुलाई की रात करीब 8 बजे मैं और पुष्पेंद्र दोनों शराब पी रहे थे। इस दौरान पुषेंद्र ने मेरी पत्नी के बारे में अश्लील टिप्पणियां कीं। इस बात पर दोनों में विवाद हुआ। गुस्से में आकर उसने पुष्पेंद्र को धक्का दिया। फिर पास पड़े पत्थर से उसके सिर और मुंह पर वार किए। इससे उसकी मौत हो गई।

Next Post

रसूखदार सोनू पाराशर की हत्या,पानी से भरे गढ्ढे में पत्थर बांध फेंका गया था शव

Fri Jul 11 , 2025
सिवनी । नगर के बारापत्थर क्षेत्र स्थित राजनीतिक परिवार से संबंध रखने वाले पवन उर्फ सोनू पाराशर का शहर सीमा से लगे मानेगांव के समीप सड़क के किनारे एक गड्ढे में शव मिला। लगभग दो दिन से लापता सोनू पाराशर का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। […]

You May Like