रसूखदार सोनू पाराशर की हत्या,पानी से भरे गढ्ढे में पत्थर बांध फेंका गया था शव

सिवनी । नगर के बारापत्थर क्षेत्र स्थित राजनीतिक परिवार से संबंध रखने वाले पवन उर्फ सोनू पाराशर का शहर सीमा से लगे मानेगांव के समीप सड़क के किनारे एक गड्ढे में शव मिला। लगभग दो दिन से लापता सोनू पाराशर का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जब पत्रकारों ने डूंडासिवनी थाना प्रभारी सतीश तिवारी व कोतवाली थाना प्रभारी किशोर बामनकर से इस विषय में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह घटनास्थल पर जांच अभियान में जुट गए हैं। प्रथम दृषटा हत्या का प्रतीत हो रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। घटनास्थल डूंडासिवनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां मौके पर डूंडासिवनी पुलिस व कोतवाली पुलिस पहुंच गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर के शास्त्री वार्ड निवासी पवन सोनू पाराशर पिता रामकृष्ण उम्र लगभग 45 वर्ष जो की 2 दिन पहले रात में मानेगांव में अपनी स्कूटी में कुछ लोगों को नजर आए थे। इसके बाद सोनू पाराशर लापता हो गए थे। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बुधवार के बाद वह नजर नहीं आए इसके बाद गुरुवार को उनकी एक्टिवा मानेगांव स्थित एक झाड़ियां के समीप नजर आई। वहीं आज शुक्रवार को दोपहर 3 बजे समीप के गड्ढे में बारिश का पानी लबालब भरा हुआ था। तलाशी अभियान के तहत गड्डों से पानी बाहर निकल गया। पानी बाहर निकालने के बाद सोनू पाराशर का शव दिखा, वही सोनू पाराशर के शरीर में पत्थर बांधकर गड्ढे में डुबोकर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने प्रथम दृष्टा हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सोनू पाराशर का शव मिलते ही परिजनों का रो-रो कर जहां बुरा हाल है वहीं क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Next Post

शिवपुरी जिले में 62 सड़कों की स्वीकृति, निविदा प्रक्रिया जारी

Fri Jul 11 , 2025
शिवपुरी। प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत शिवपुरी जिले में शासन द्वारा आदिवासी बसाहटों को बारहमासी संपर्कता प्रदान करने के लिए 62 नई पक्की डामरीकृत सड़कों की स्वीकृति दी गई है। इन सड़कों की कुल लंबाई 118.27 किलोमीटर है एवं इन पर 8344.24 लाख (83.44 करोड़ रुपये) की लागत आना प्रस्तावित है। […]

You May Like