शिवपुरी जिले में 62 सड़कों की स्वीकृति, निविदा प्रक्रिया जारी

शिवपुरी। प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत शिवपुरी जिले में शासन द्वारा आदिवासी बसाहटों को बारहमासी संपर्कता प्रदान करने के लिए 62 नई पक्की डामरीकृत सड़कों की स्वीकृति दी गई है। इन सड़कों की कुल लंबाई 118.27 किलोमीटर है एवं इन पर 8344.24 लाख (83.44 करोड़ रुपये) की लागत आना प्रस्तावित है। इन सड़कों को 16 पैकेजों में विभाजित कर निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया चल रही है। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है ताकि सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता अनुसार पूर्ण हों।

महाप्रबंधक, म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण पीआईयू-शिवपुरी ने बताया कि योजना में शासन द्वारा स्वीकृत इन मार्गों में से लोकसभा क्षेत्र ग्वालियर में 17 एवं लोकसभा क्षेत्र गुना में 45 हैं। लोकसभा क्षेत्र ग्वालियर अंतर्गत जिले के विकासखण्ड शिवपुरी, पोहरी, करैरा एवं नरवर में राशि रु. 2230.99 लाख की 33.280 कि.मी. लंबाई की 17 सड़कें स्वीकृत हुई हैं।

इन सड़कों में विकासखण्ड शिवपुरी में चितौरा रोड से चितोरी, सतनवाड़ा-नरवर रोड से रायपुर, करई कैरउ से झोंपड़ी शामिल है। विकासखण्ड पोहरी में भैंसरावन मुडियर रोड से धतुरिया, डिगडोली से लक्ष्मीपुरा, ऐसवाया से छेली, ऐसवाया से गोबरा आदिवासी बस्ती, छर्च रोड से लोरिहार, गूगरगांव से खेरपुरा, भटनावर मेहरा रोड से डांग वर्षे, कुंवरपुर-बूडदा रोड से राजपुरा शामिल है। विकासखण्ड करैरा में सिलानगर रोड से तरीपुरा आदिवासी बस्ती, उकायला रोड से पटेबाई, एनएच-27 से न्यू अमोला आदिवासी बस्ती कांठी शामिल है। विकासखण्ड नरवर में थरखेडा से कालाखेत बस्ती, सड से मडखेडा बस्ती एवं दौलतगंज रोड से श्यामपुर बिनेगा बस्ती शामिल है।

Next Post

नशीला कफ सिरप बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 100 शीशी सिरप जप्त

Fri Jul 11 , 2025
सीधी।रामपुर नैकिन पुलिस ने नशीली कफ सिरप बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 100 शीशी सिरप जप्त करने की कार्रवाई की। थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम झांझ स्कूल के पास दो व्यक्ति मोटरसाइकिल में बैठकर नशीली कफ सिरप बेचने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहे […]

You May Like