श्रीलंका की महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 81 रनों से हराया

कुआलालंपुर 21 जनवरी (वार्ता) कप्तान मानुदी ननायक्करा (41), संजना काविंदी (39) रनों की पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मंगलवार को श्रीलंका की महिला टीम ने अंडर-19 विश्वकप में वेस्टइंडीज को 81 रनों से हरा दिया।

श्रीलंका के 166 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र 16 के स्कोर पर अपने दो विकेट गवां दिये। इसके बाद कप्तान सामरा रामनाथ और जी क्लैक्सटन ने पारी संभालने का प्रयास किया लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सके। तीसरे विकेट के रूप में जी क्लैक्सटन (15) रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद अमृता रामटहल (11), केनिका कसार (12) रन बनाकर आउट हुयी। वेस्टइंडीज के सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। कप्तान सामरा रामनाथ ने 23 गेंदों में (24) रनों की पारी खेली। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज की पूरी टीम को 19.4 ओवर में 85 रन पर समेटकर 81 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।

श्रीलंका की ओर से चमोदी प्रबोदा ने तीन विकेट लिये। असेनी थलागुने और लिमंसा थिलाकरथना को दो-दो विकेट मिले। प्रमुदी मेथसरा और शशिनी गिम्हानी ने एक-एक बल्लेबाजों को आउट किया।

इससे पहले आज यहां श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने श्रीलंका के लिए संजना काविंदी और सुमुदु निसांसला की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। श्रीलंका का पहला विकेट सुमुदु निसांसला (19) के रूप में गिरा। इसके बाद 12वें ओवर में संजना काविंदी 36 गेंदों में (39) रन बनाकर आउट हुई। हिरुनी हंसिका (एक), रश्मिका सेवांडी (शून्य) पर आउट हुई। कप्तान मानुदी ननायक्करा ने 31 गेंदों में (41) रनों की पारी खेली। दाहामी सानेत्मा 25 गेंदों में (31) और शशिनी गिम्हानी (चार) रन बनाकर नाबाद रही। श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 166 रनों का स्कोर खड़ा किया।

वेस्टइंडीज की ओर से सेलेना रॉस को दो विकेट मिले। जी क्लैक्सटन, एन कंबरबैच और केनिका कसार ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

युवा मंच द्वारा वादविवाद प्रतियोगिता आयोजित

Tue Jan 21 , 2025
  *मौजूदा विपक्ष लोकतन्त्र को खोखला कर रहा है* पर बहस 28 जनवरी को होगी कुक्षी – युवा मंच कुक्षी द्वारा स्व. लक्ष्मीकांतजी गुप्ता “लखिया”की 39 पुण्यतिथि तथा युवा मंच के दिवंगत साथियों स्व. श्री कैलाशजी भायल , स्व.श्री सुरेन्द्रजी जैन , स्व. श्री राजेन्द्रजी खानविलकर एवं स्व. श्री विशालजी […]

You May Like