घर लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

शाजापुर,  जिला मुख्यालय से करीब 9 किमी दूर ग्राम नैनावद के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है. घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की है. सूचना मिलने पर नैनावद पुलिस चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाय. मृतक की पहचान 25 वर्षीय आकाश बामनिया के रूप में हुई है जो ग्राम सिहोदा निवासी था. आकाश अपनी मोटरसाइकिल से शाजापुर से अपने गांव सिहोदा लौट रहे थे. नैनावद पेट्रोल पंप के पास इंदौर की ओर जा रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. 1033 एंबुलेंस की मदद से युवक के शव को शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया.

Next Post

छात्रावास भवन से छात्राओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: विश्वामित्र 

Sat Jun 20 , 2026
देवसर । देवसर में नवनिर्मित 50 सीटर अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास क्र. 2 भवन का लोकार्पण विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ । कार्यक्रम में विधिवत पूजन अर्चन, मंत्रोच्चार के साथ तथा फीता काटकर एवं शिला पट्टिका का अनावरण कर लोकार्पण किया गया। तत्पश्चात मुख्य […]

You May Like