छात्रावास भवन से छात्राओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: विश्वामित्र 

देवसर । देवसर में नवनिर्मित 50 सीटर अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास क्र. 2 भवन का लोकार्पण विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ ।

कार्यक्रम में विधिवत पूजन अर्चन, मंत्रोच्चार के साथ तथा फीता काटकर एवं शिला पट्टिका का अनावरण कर लोकार्पण किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने छात्रावास भवन के सभी कक्षों में जाकर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिया। एमके इवने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने भवन की लागत एवं सुविधाओं से अवगत कराया। मुख्य अतिथि श्री पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि बहुप्रतीक्षित छात्रावास भवन के बन जाने से छात्राओं को बेहतर सुविधाएं एवं गुणवत्ता पूर्ण व्यवस्था मिलेगी। छात्राओं को पठन-पाठन में सहूलियत होगी। मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की मंशा है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं गरीब वर्ग के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर सुविधाएं मिले, ताकि इन वर्गों के छात्र-छात्राएं भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर स्वयं के साथ क्षेत्र के विकास में सहभागी बन सकें। साथ ही आगे कहा कि छात्रावासों में सीट वृद्धि एवं नवीन छात्रावासों की स्वीकृति के प्रस्ताव शासन को प्रेषित किये गये हैं स्वीकृति मिलने के बाद अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को सुविधा का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सौरव मिश्रा एसडीएम देवसर, प्रदीप सिंह नायब तहसीलदार, धनराज सिंह बीआरसीसी, सीपी प्रजापति प्राचार्य, कमलेंद्र द्विवेदी प्राचार्य, शिवराम गुप्ता प्राचार्य, राजमणि प्रजापति सरपंच, संत बहादुर सिंह संविदाकार सहित अन्य मौजूद रहे।

००००००

Next Post

कृष्णा का पंजा, जायसवाल का नाबाद शतक, भारत ने 3-0 से किया क्लीन स्वीप

Sat Jun 20 , 2026
चेन्नई, 20 जून (वार्ता) तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (23 रन पर पांच विकेट) के पंजे और यशस्वी जायसवाल (नाबाद 110) तथा रोहित शर्मा (79) के साथ उनकी 170 रन की ओपनिंग साझेदारी की बदौलत भारत ने तीसरा और आखिरी वनडे शनिवार को नौ विकेट से जीतकर अफगानिस्तान का 3-0 से […]

You May Like