सतना: जिले के स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, सतना में पदस्थ श्रीमती गीता मिश्रा को मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा पदोन्नति प्रदान करते हुए जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।
श्रीमती मिश्रा इससे पूर्व उप जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रही थीं। विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर उन्हें परिवार कल्याण संवर्ग के अंतर्गत उच्च पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी पदोन्नति को विभाग में उनके लंबे अनुभव, कार्यकुशलता तथा समर्पित सेवाओं का सम्मान माना जा रहा है।
श्रीमती मिश्रा की इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, सहयोगियों, शुभचिंतकों एवं जिलेवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी ने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व, अनुभव और प्रशासनिक दक्षता से विभागीय गतिविधियों एवं जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों को नई गति और दिशा मिलेगी।
