दमोह।मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से अपने घर यूपी जा रहे यात्री के साथ दमोह रेल्वे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया। पानी पीने के लिए ट्रेन से उतरते समय दोनों पैर फिसल जाने से वह ट्रेन के नीचे फंस गया, जिससे उसके पैर पूरी तरह कटकर अलग हो गय और दूसरे पैर में गंभीर चोट आई।घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है। यात्री दमोह स्टेशन पर ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहा था, तभी अचानक पैर फिसला और वह ट्रैक में फंस गया।
हादसे के बाद यात्री घटनास्थल पर तड़पता रहा।
मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान अनिल यादव, एएसआई बीएल चौधरी, आरक्षक अशोक और जीआरपी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जुम्मन शेख ने तत्परता दिखाते हुए घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।घायल की पहचान संजय कुमार मिश्रा पिता केशवराव, निवासी रईयापुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया है।
