यादव आज विधानसभा सत्र की तैयारियों के बारे में करेंगे बैठक

भोपाल, 07 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज आगामी 10 मार्च से शुरु होने वाले विधानसभा सत्र की तैयारियोंं के संबंध में बैठक करेंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव सुबह खंडवा जिले के पंधाना में आयोजित 1100 जोड़ों के मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। इसके बाद वे विधानसभा सत्र की तैयारी की बैठक करेंगे।

दोपहर को डॉ यादव पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। शाम को वे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर के भूमिपूजन में शामिल होंगे।

Next Post

शिवपुरी में कांग्रेसजनों से प्रहलाद पटेल का पुतला छीन ले गई पुलिस

Fri Mar 7 , 2025
शिवपुरी: पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के जनता के भीख मांगने वाले बयान को लेकर कांग्रेस ने माधव चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। चौराहे पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस मंत्री का पुतला छीनकर ले गई। कांग्रेसियों ने विरोध- प्रदर्शन कर मंत्री पटेल का फोटो जलाकर अपना गुस्सा निकाला। मंत्री प्रहलाद पटेल […]

You May Like