डीएवीवी के एमबीए में प्रवेश का अंतिम अवसर

इंदौर: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने एमबीए पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों को भरने के लिए कॉलेज लेवल काउंसलिंग का कार्यक्रम घोषित किया है. सीयूईटी (पीजी)-2026 की द्वितीय काउंसलिंग के बाद खाली रह गई सीटों पर प्रवेश के लिए यह काउंसलिंग 5 से 7 अगस्त तक विश्वविद्यालय के विभिन्न शिक्षण विभागों में आयोजित होगी.
विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रवेश में सबसे पहले सीयूईटी (पीजी)-2026 के मैपिंग विषय सीओक्यूपी2 की मेरिट को आधार बनाया जाएगा. इसके बाद भी सीटें रिक्त रहने पर अर्हताकारी परीक्षा में प्राप्त अंक या सीजीपीए के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे. जिन अभ्यर्थियों ने अब तक पंजीयन नहीं कराया है, उन्हें एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी. विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल पंजीयन कराने से प्रवेश सुनिश्चित नहीं होगा. अंतिम चयन उपलब्ध सीटों और मेरिट के आधार पर किया जाएगा. प्रावधिक प्रवेश मिलने के बाद विद्यार्थियों को प्रथम सेमेस्टर की फीस तत्काल ऑनलाइन जमा करनी होगी.

काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, अंकसूची, सीयूईटी स्कोर कार्ड (जहां लागू हो), ट्रांसफर एवं माइग्रेशन सर्टिफिकेट, पासपोर्ट आकार के फोटो तथा आरक्षण एवं निवास संबंधी आवश्यक प्रमाण-पत्रों सहित सभी मूल दस्तावेज और उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी. कार्यक्रम के अनुसार 5 अगस्त को इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज और स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, 6 अगस्त को आईआईपीएस, स्कूल ऑफ कॉमर्स और एसएटीएचएम तथा 7 अगस्त को एसडीएसएफ, एससीएसआईटी और ईएमआरसी में संबंधित एमबीए पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी. रिक्त सीटों का विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है

Next Post

मौलाना की कथित टिप्पणी के विरोध में चंदन नगर थाने पहुंचे लोग

Sun Aug 2 , 2026
इंदौर: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मौलाना की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शनिवार को चंदन नगर थाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ. राष्ट्रीय बलाई समाज के अध्यक्ष मनोज परमार कांवड़ियों और समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को […]

You May Like