मौलाना की कथित टिप्पणी के विरोध में चंदन नगर थाने पहुंचे लोग

इंदौर: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मौलाना की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शनिवार को चंदन नगर थाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ. राष्ट्रीय बलाई समाज के अध्यक्ष मनोज परमार कांवड़ियों और समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को शिकायत सौंपी.
प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि वायरल वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी की है.

उन्होंने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की मांग की. मामले की जानकारी मिलने पर एसीपी शिवेंदु जोशी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर शिकायत पर जांच और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद मनोज परमार ने पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा. पुलिस ने शिकायत और वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है.

जांच की जा रही है…
मामले में लिखित शिकायत प्राप्त हुई है, शिकायत और वीडियो की जांच कराई जा रही है. जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
एसीपी, शिवेंदु जोशी

Next Post

सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का आरोपी जफर खान धुलिया से गिरफ्तार

Sun Aug 2 , 2026
इंदौर: शासकीय जमीनों पर अवैध कॉलोनियां बसाकर नोटरी के जरिए प्लॉट बेचने के मामले में फरार चल रहे जफर खान को पुलिस और एसआईटी ने महाराष्ट्र के धुलिया से गिरफ्तार किया है. आरोपी को कोर्ट से रिमांड पर लेकर जमीनों की खरीद बिक्री और उससे जुड़े लोगों के संबंध में […]

You May Like