सरकारी जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का आरोपी जफर खान धुलिया से गिरफ्तार

इंदौर: शासकीय जमीनों पर अवैध कॉलोनियां बसाकर नोटरी के जरिए प्लॉट बेचने के मामले में फरार चल रहे जफर खान को पुलिस और एसआईटी ने महाराष्ट्र के धुलिया से गिरफ्तार किया है. आरोपी को कोर्ट से रिमांड पर लेकर जमीनों की खरीद बिक्री और उससे जुड़े लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है.तीन दिन पहले मल्हारगंज तहसीलदार की शिकायत पर चंदन नगर थाने में अज्जू उर्फ अज्जू खान निवासी सम्राट नगर के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया था. पूछताछ में सामने आया कि जमीन से जुड़े मामले में जफर खान की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.

मामला दर्ज होने के बाद जफर मोबाइल बंद कर फरार हो था. मामले में डीसीपी जोन 4 के निर्देशन में गठित एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर महाराष्ट्र के धुलिया में दबिश देकर जफर खान को गिरफ्तार किया. कार्रवाई एडीसीपी विशेष अग्रवाल, एसीपी शिवेंदु जोशी और टीआई तिलक करोले के नेतृत्व में की गई. पुलिस जांच में सामने आया है कि जफर खान पर सिरपुर क्षेत्र और एयरपोर्ट विस्तार के लिए आरक्षित शासकीय जमीनों पर अवैध प्लॉटिंग कर कॉलोनियां विकसित करने के आरोप हैं. इनमें गीता नगर, लक्ष्मी नगर एनएक्स, केशव नगर और न्यू लक्ष्मी नगर सहित अन्य कॉलोनियां शामिल हैं. आरोप है कि बिना कॉलोनाइजर लाइसेंस और जरूरी दस्तावेजों के नोटरी के जरिए प्लॉट बेचे गए. पुलिस अब आरोपी से जमीनों के दस्तावेज, लेन देन और अन्य सहयोगियों के संबंध में पूछताछ कर रही है.

तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी…
जफर खान को महाराष्ट्र के धुलिया से गिरफ्तार कर लाए हैं. आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.
– एसीपी, शिवेंदु जोशी

Next Post

पानी की टंकी में मिला लापता पेंटर का शव

Sun Aug 2 , 2026
इंदौर: रावजी बाजार थाना क्षेत्र की जबरन कॉलोनी में पानी की टंकी से 35 वर्षीय पेंटर का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान पप्पू मालवीय के रूप में हुई है, जो पिछले रविवार से लापता था. पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच शुरू […]

You May Like