
बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के सिरपुर के आगे ग्राम तलावड़ी के समीप मंगलवार शाम करीब 4 बजे एक बाइक और डंपर के बीच टक्कर हो गई।
इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बड़ी टांडा निवासी विकास पिता भानु सिंह राठौर,31 और मातापुर निवासी चरण सिंह ,25 बाइक से जा रहे थे।
तलावड़ी के पास उनकी बाइक डंपर से टकरा गई, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल एंबुलेंस 108 बुलाया गया। एंबुलेंस पायलट जितेंद्र जमरे और एमटी सैयद उमर अली उन्हें लेकर बुरहानपुर जिला अस्पताल पहुंचे,जहां उनका उपचार जारी है।
