तेजानगर में संदिग्ध हालात में महिला की मौत 

रतलाम। शहर के तेजानगर क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने अज्ञात पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगडऩे पर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

माणकचौक थाना पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान प्रियंका जैन (35) पत्नी रौनक जैन निवासी तेजानगर, रतलाम के रूप में हुई है। घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे की बताई गई है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात पदार्थ के सेवन के कारणों की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक लोकेन्द्र सिंह डाबर द्वारा की जा रही है।

Next Post

नदी से मिला युवक का शव 

Tue Jun 23 , 2026
रतलाम। नामली थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौदा स्थित मलिनी नदी में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार […]

You May Like